सोमवार, 2 मार्च 2020

इस क़दर पर्ल्स ने बदनाम किया है। PACL

इस क़दर पर्ल्स ने बदनाम किया है।


Pearls ne is Kadar badnam Kiya h


एजेंट का दर्द


इरादा तो नेक ही था
फिर भी परेशान किया है
हर शक्स बेईमान समझता हैं हमें
इस क़दर पर्ल्स ने बदनाम किया है।

मेहनत का पैसा था
वो तो मांगेंगे ही
ना गलती ग्राहक की हैं
ना गुनाह हमने किया है।

पर्ल्स कम्पनी


करतूते काली कम्पनी की थी
या सितम सरकार ने किया है
यह जो भी हुआ
इसने हमारा तो
बुरा हाल किया है।

कल दी थी मुझे
एक ग्राहक ने धमकी
आज फिर दूसरे ने
जलील किया है।

मै खुद तो मुसीबत में फसा ही हूं
घर वालो का भी
जीना मुश्किल किया है।

कब हल होगी यह मुश्किल
मै नहीं जानता
आत्मा यही कहती हैं कि
क्यो मैने यह काम किया है।

हर शक्स बेईमान समझता है।
इस क़दर पर्ल्स ने
किया है।


बबलेश कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template