गाली- साला इंसान,dog fight funny story
एक कुत्ते और कुतिया में आपस में लड़ाई हो जाती हैं,और लड़ाई में कुतिया, कुत्ते को एक ऐसी गाली दे देती हैं,जिससे कुत्ते को अपनी भयंकर वाली तौहीन महसूस होती हैं।
यहां उसी गाली का जिक्र किया है।
पूरा पढ़े ।
मजेदार व्यंग्य हैं।
उम्मीद है आपको पसंद आएगा।
![]() |
| Dog Fight funny story |
गाली-साला इंसान
एक था वफादार कुत्ता और एक थी दिलदार कुतिया।
पर आज जाने कैसे उजड़ गई उनकी दुनिया।
जो नहीं होना था वही हो गया दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया।
सारा डॉगीस्थान चैन से सो रहा था।
बस यही कुत्ता जोर जोर से रो रहा था।
तभी सारे नगर के कुत्ते जागे।
उठ कर रोते कुत्ते की ओर भागे।
उसे चुप कराते कराते सारे थक गए। परेशान होकर यही चुप हो गए।
तभी एक वृद्ध कुत्ता आया।
रोते हुए कुत्ते को बड़े प्यार से समझाया।
"क्यों भाई क्यों रो रहे हो, तुम्हारा चैन तो खो गया,
अब हमारा चेन क्यों खो रहे हो।"
"आखिर तुम्हारी पत्नी ने ऐसा क्या कह दिया,
जो तुमने उसे बेवफा कह दिया।"
तभी पीड़ित कुत्ते ने अपना मुंह खोला, और बोला।
"श्रीमान इसने मुझे जो गाली दी है,
उसने मेरा दिल तोड़ दिया।
जा बेवफा,आज से मैने तुझे छोड़ दिया।"
वृद्ध कुत्ते ने पूछा -
"बताओ मुझे इसने,कैसे तुम्हारा दिल तोड़ दिया।
किस बात पर तुमने इसे छोड़ दिया।"
पीड़ित कुत्ता बोला-
"यार यार ना रहा, प्यार प्यार ना रहा, अब इस कुतिया पर मुझे एतबार ना रहा।"
"आज तो इस बेवफा ने गजब कर दिया,
हम कुत्ते है... कुत्ते
और इसने मुझे "साला इंसान" कह दिया।"
वैसे समझ में आपके आ गई होगी फिर भी बता देता हूं।
जैसे हम इंसान आपस में लड़ते है तो अधिकतर एक दूसरे को गाली में "साले कुत्ते",हरामजादे, आदि बोलते है और यह गाली सुनने वाले को बुरी लगती हैं।ठीक उसी तरह अगर कुत्ते आपस में लड़े और एक दूसरे को गाली में "साला इंसान" बोले तो उन्हें भी बुरा लगेगा ना भाई।
🤣🤣😆😆
बबलेश कुमार🙏🙏
Udaipur Rajasthan



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें