मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

बाबा साहेब अंबेडकर गीत: हम पर किया बड़ा उपकार । Ambedkar Bhajan 2026

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती गीत: 2026

हम पर किया बड़ा उपकार ।
Ambedkar Jaynti Poem


14 April 2026 को पूरी दुनिया में मानवता के मसीहा,दलित, शोषित वंचितों की आवाज, महा ज्ञानी, गुणवान, शीलवान, युगपुरुष, महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 135वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है।
बाबा साहेब को नमन करने हेतु मेरी ओर से एक New Ambedkar Geet के माध्यम से एक छोटी सी कोशिश की गई हैं। आशा है आपको ये भीम गीत अवश्य ही पसंद आयेगा 

एक बार अवश्य पढ़े

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती गीत


🙏जय भीम🙏
___________

Ambedkar Jayanti Special Poem by Bablesh Kumar
                                                  Ambedkar Jayanti Poem in Hindi

जय भीम भजन। Jai bhim Geet । Ambedkar Jaynti Geet


भजन/गीत  

बाबा तेरे चरणों में प्रणवत बारंबार,
हम पर किया बड़ा उपकार
हम पर किया बड़ा उपकार।

भीम ने जो कष्ट उठाया,
वह ऋण कभी न जाए चुकाया।
अज्ञान अंधकार मिटाया,
समता और ज्ञान का दीप जलाया


मान दिलाया, सम्मान दिलाया,
दिलाए रे अधिकार..
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।

मनुवाद ने सदियों सताया,
तुमने मनुस्मृति को जलाया।
पानी पीने का हक दिलाया,
तुमने ही मंदिर प्रवेश कराया।


जो तुमने कर दिखलाया।
कर ना पाया करतार..
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।

अम्बेडकर भजन। Jai bhim Geet । Ambedkar Jaynti Geet
डाॅ.बी.आर.अम्बेडकर

बाबा तेरे चरणों में प्रणवत बारंबार
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।


शिक्षा महान मंत्र बताया
तुमने ही संघर्ष पाठ पढ़ाया।
सभी को मतदान का हक देकर
राजा रंक का भेद मिटाया।

Ambedkar Jaynti Geet 


तेरे मिशन को पूरा करें हम सब,
बनकर नागरिक जिम्मेदार..
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।


बाबा तेरे चरणों में प्रणवत बारंबार,
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।

Ambedkar bhajan, Jai bhim Geet, Ambedkar Jaynti Poem 2026 by Bablesh
अम्बेडकर विचार


भारत का संविधान बनाया
दुनिया में देश का मान बढ़ाया।
हिंदू कोड बिल बनाकर,
नारी को हक सम्मान दिलाया।


तेरे गुण हम सब गाए..
ओ.. मानवता के सच्चे सरदार..
हम पर किया बड़ा उपकार,
हम पर किया बड़ा उपकार।

बाबा तेरे चरणों में प्रणवत बारंबार
हम पर किया बड़ा उपकार
हम पर किया बड़ा उपकार।


भीम भजन हिंदी लिरिक्स (Lyrics)


यह भी पढ़े👇
डाॅ. भीमराव अंबेडकर- जीवन

यह भी पढ़े-
भारत का संविधान

"बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि समानता और न्याय की वो मशाल हैं जिसने करोड़ों लोगों के जीवन से अंधकार मिटाया। उनके विचार आज भी हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। यह गीत मेरे द्वारा उन्हें एक छोटी सी श्रद्धांजलि है।"

संदेश: "शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा।" - बाबा साहेब के इस विचार को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। आइए, हम सब मिलकर उनके बताए समानता के रास्ते पर चलने का संकल्प लें।

यह भी पढ़े- हिंदू कोड बिल

साथियों, बाबा साहेब का कौनसा विचार आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करता है? मुझे कमेंट करके ज़रूर बताएं।"

अगर आपको यह गीत पसंद आया हो, तो इसे अपने मित्रों और ग्रुप्स में शेयर करें।

बबलेश कुमार (शिक्षक)✍️
उदयपुर राजस्थान


धन्यवाद

जय भीम जय भारत🙏🌹🌹🙏

2 टिप्‍पणियां:

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template