शनिवार, 25 जनवरी 2020

आओ बच्चो 26 जनवरी मनाए

आओ बच्चो हम 26 जनवरी मनाए
सब मिलकर गीत गणतंत्र के गाए।
दशो दिशाओं में गूंजे राष्ट्रगान हमारा,
घर घर तिरंगा लहराए।
आओ बच्चो हम 26 जन.मनाए।

26जन1950से लागू संविधान हमारा
इसी दिन से हम गणतंत्र कहलाए।
शांति-प्रेम का प्रतीक बने देश हमारा,
बच्चा बच्चा वंदे मातरम् गाए।
आओ बच्चो हम 26 जन.मनाए।

देश का मान बढ़े,सम्मान बढ़े,
जीवन में कर्म ऐसे कर जाए।
बात बताई जो संविधान में,
उसी प्रेम भाईचारे को हम अपनाए।
आओ बच्चो हम 26 जन.मनाए।

भारत मां के सच्चे बेटे बनकर
सबको समरसता का पाठ पढ़ाए।
जाति धर्म के भेद मिटाकर
हम सबको गले लगाए।
आओ बच्चो हम 26जन.मनाए।
जय हिन्द..वंदे मातरम्

बबलेश कुमार✍🙏🏻

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template