किसानों के खाते में सरकार ने डाले 2000 रू । PM Kisan Samman Nidhi Yojna
PM Kisan Samman Nidhi Yojna पीएम किसान सम्मान निधि योजना। Pm-Kisan Samman Scheme किसानों के खातों में केंद्र सरकार ने डाली ₹2000 की पांचवी किस्त। केंद्र सरकार ने हाल ही अप्रेल माह में किसानों के खातों में 2000 रुपए की राशि जमा की है। इस राशि की जानकारी को आप किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पर आसानी से देख सकते हैं या आप सीधे इस पेज में नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं। यहां आपको पूरी जानकारी दिखाई देगी जैसे अभी तक आपके बैंक खाते में कुल कितनी बार 2000 - 2000 रुपए की सहायता राशि जमा हुई है और कितनी तारीख़ को हुई है। इसके साथ आप इस लिस्ट में अपने गांव के उन लोगों के नाम भी देख सकते हैं जिन्हें यह 2000 रुपए की सहायता राशि मिली है । पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? What Is Pm Kisan Samman Nidhi Scheme? केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण देश के लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर 2018 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया था। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य कृषि उपकरणों,खाद,...