सोमवार, 6 जनवरी 2020

बहाने रोज़ यूं बनाया ना करो : गज़ल । New Gajal 2026

बहाने रोज़ यूं बनाया ना करो : गज़ल । New Gajal 2026

Hello दोस्तो,
हमारे इस हिंदी ब्लॉग पर आपको हमेशा New Hindi Kavita, Shayari,Geet, Gajal आदि पढ़ने को मिलती रहेगी।
इस ब्लॉग में आज हम आपके लिए एक नई ग़ज़ल 
New Hindi Gajal 
लेकर आए हैं।
उम्मीद है आपको पसंद आएगी।


नई गज़ल । New Gajal 2026


दिल-ए-आरज़ू जो भी है,
छुपाया ना करो।

दिल के मामले में यूं दिमाग लगाया ना करो।

फुर्सत नहीं या याद आती नहीं
बहाने रोज़ यूं बनाया ना करो


New Gajal 2026 | Sad Gajal by Bablesh Kumar



मसला यह है कि तुम तो याद करते नहीं
हमें भी रोज़ यूं याद आया ना करो

चेन से सोने दो हमें भी रातभर
ख्यालों में रोज़ यूं आया ना करो

हमारी ही गली से गुजरते हो क्यूं रोज़
बेचैन दिल को यूं धड़काया ना करो

दोस्ती है या है मोहब्बत,उलझन तो है
राज़ जो भी हो
दिल में यूं दबाया ना करो

दिल के दरिया में एक उफान सा आता है
कातिल अदा से रूबरू यूं मुस्कुराया ना करो

जब भी मिलो सिद्दत से गले लगाओ मकबूल
अदब से हाथ अब यूं मिलाया ना करो।

New Gajal 2026 | Best Gajal by Bablesh Kumar


नजरें चुराकर जाना तो एक आदत है तुम्हारी, 
यूं महफिल में देख हमें, नजरें झुकाया ना करो।

माना कि दूरियों ने हमें अब अजनबी कर दिया, 
पर गैर समझ कर हमसे यूं  नजरे चुराया ना करो।

वफा की राहों में मिलते हैं कांटे हजार यहाँ, 
खुद चलकर इन पर, अपना पांव जलाया ना करो।

जो लिख दी है लकीरों ने जुदाई की दास्ताँ, 
किस्मत के उन पन्नों को,बार-बार पलटाया ना करो।

ये इश्क है 'बबलेश' कोई खेल नहीं जमाने का, 
इसे सरेआम बाजार में, तमाशा बनाया ना करो।


निष्कर्ष:

"दोस्तों, यह गजल महज़ शब्द नहीं, बल्कि दिल के उन अनकहे जज्बातों की एक परछाई है जो अक्सर तन्हाई में हमें घेर लेते हैं। यादें कभी-कभी बोझ बन जाती हैं, पर यही वो धागा है जो हमें अपनों से जोड़े रखता है। उम्मीद है मेरी ये कोशिश आपके दिल के किसी कोने को ज़रूर छुएगी।"

Bablesh Kumar 

Udaipur Rajasthan 

गजल क्या है?

यह Kavita भी पढ़े 👉 प्रेममय हो धरा


यह Gajal भी पढ़े 👉 अमन ए मौसम बदल रहा है - गजल


(मेरी पहली गज़ल)
आशा है आपको ये पसंद आई होगी, कमेंट करके जरूर बताए। 

आपको इस Gajal की कौन सी पंक्ति सबसे ज्यादा पसंद आई

क्या आपको भी लगता है कि Gajal और Kavita दोनों एक जैसी होती या इनमे कोई खास अंतर होता है|

कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें और अगर 

गजल अच्छी लगी हो तो नीचे दिए गए WhatsApp बटन से इसे जरूर शेयर करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template