सोमवार, 6 जनवरी 2020

कितने लाज़वाब हो तुम। Hindi Shayari | Best Romantic Shayari 2026

कितने लाज़वाब हो तुम। Hindi Shayari | 

Best Romantic Shayari 2026


ख्याल से कभी निकला नहीं जो, 
वो ख़्वाब हो तुम।

दिल से निकले हर सवाल का
जवाब हो तुम।


कितनी बार बताऊं कि 
मेरे लिए कितने लाज़वाब हो तुम।
ताउम्र जिसे दिल से पढ़ता रहू,
वो रंगीन किताब हो तुम।


romantic shayari hindi ladki ke sath kitne lajawab ho tum



ताउम्र इंतज़ार करेंगे तेरा इसी राह पर, 
नाम तेरा ही रहेगा मेरी हर एक आह पर।
ख्यालों में जो आए वो हसीन ख्वाब हो तुम, 
मेरे हर अधूरे सवाल का लाजवाब जवाब हो तुम।


दुआ है बस इतनी ही कि सलामत रहो तुम, 

मेरे दिल की हर धड़कन की इबादत रहो तुम।

न आए कभी कोई गम की परछाईं तुम पर,

मुस्कुराते हुए चेहरे की वो आदत रहो तुम।


_________________________

new hindi romantic shayari ek tanha ladki ke sath
New shayari 2026



भले ही फासले रहें हमारे दरमियाँ मगर, 

मेरी तन्हाई में सुकूँ की वो राहत रहो तुम।

ज़माना ढूँढता फिरे ख़ुदा को दर-ब-दर,

 मेरे सजदों में बसी जो वो चाहत रहो तुम।


लिखूँ जब भी कोई हसीन गजल कागज़ पर, 

मेरे हर लफ्ज़ हर अल्फ़ाज़ की रंगत रहो तुम।

बबलेश की कलम बस यही लिखती रहे ता-उम्र, 

मेरी वफ़ा, मेरी सादगी और मेरी किस्मत रहो तुम।

_________________________

हसरतें हजार टूटी है
मगर जीने की आस नहीं।
सपना ही तो टूटा है
सांस नहीं।।
_________________________

वफ़ा हम आज भी इस क़दर निभा रहे हैं।
तुम्हारी यादों का बोझ,

दिल से उठा रहे हैं।

खता-ए-मोहब्बत मिलकर की थी दोनों ने 

मगर दर्द हम अकेले उठा रहे है |

---------------------------------------------------------------

                                                        काश! कि मेरी दुआ में

इतना असर आ जाए।

आंख खोलू और सामने

तू नज़र आ जाए।।

  • _______________________

  • तुमने ने नहीं तो तुम्हारे

    झूठे वादों ने मारा है।

    हमें हादसों ने नहीं
    तुम्हारी यादों ने मारा है।

    💝BLK😊

    -----------------------------------------------------------------------------------------------------------

    "दोस्तों, ये चंद पंक्तियाँ मेरे दिल के उस कोने से निकली हैं जहाँ सिर्फ इबादत और दुआओं का बसेरा है। कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं, पर जज्बात समंदर जितने गहरे होते हैं। उम्मीद है कि 'सलामत रहो तुम' शायरी की दुआ आपके भी दिल को छू गई होगी।"

    आपको इस शायरी की कौनसी लाइन सबसे ज्यादा पसंद आई? मुझे नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं। आपकी एक छोटी सी प्रतिक्रिया मुझे और बेहतर लिखने की प्रेरणा देती है।

    • अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा है जिसके लिए आप यही दुआ मांगते हैं, तो इस पोस्ट को उनके साथ WhatsApp या Facebook पर साझा (Share) करना न भूलें।


    ये भी पढ़ें (Recommended for You)

        लेखक:

    ✍️ बबलेश कुमार 📍 उदयपुर, राजस्थान


    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Post Top Ad

    Your Ad Spot

    Pages

    SoraTemplates

    Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

    Buy This Template